भारत और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों का भारतीय सेना जोरदार और निर्णायक जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और कई मिसाइल ठिकानों को तबाह कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के हाईटेक फाइटर जेट F-16 और JF-17 को मार गिराया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर भी पाकिस्तान द्वारा भारी गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे सीमावर्ती राज्य हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच भारत ने पाकिस्तान की सीमाओं के भीतर जवाबी हमले करते हुए कई सटीक मिसाइल स्ट्राइक्स की हैं।
दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी हुई है।
