पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान वर्तमान में जेल में बंद हैं। उन्हें अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2025 में, एक पाकिस्तानी अदालत ने उन्हें अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल की सजा सुनाई थी, जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल की सजा मिली थी। मगर खबर ये नहीं है। खबर ये है कि कल फेकन भैया के इंस्टाग्राम अकाउंट से इमरान खान का लाइव इंटरव्यू आने वाला है. यह पल बेहद खास है।
हाल ही में, इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्रम द्वारा किया गया है। मार्च 2025 में, टाइम पत्रिका में प्रकाशित एक लेख में इमरान खान ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के क्षरण पर चिंता व्यक्त की और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से अमेरिका से समर्थन की अपील की। इन घटनाओं के मद्देनजर, इमरान खान की वर्तमान स्थिति जेल में है, जहां से वे अपने राजनीतिक संघर्ष को जारी रखे हुए हैं।
इमरान खान का ये इंटरव्यू बेहद खास है। इस इंटरव्यू में पाकिस्तान में हो रही समस्याओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ पाकिस्तान में हो रही महंगाई के बारे में भी बताएंगे। इमरान खान का ये इंटरव्यू सबसे अलग है, जरा हटके है। जरूर देखिएगा।
Note- भैया कल हमारा जन्मदिवस है, मतलब कल एक अप्रैल है. ऐसे में ये स्टोरी एक मजाक है। कृपया इस न्यूज पर बिल्कुल भरोसा ना करें। उम्मीद है कि आप में से किसी की भी भावनाएं आहत नहीं हुई होंगी। अगर हुई भी हो तो हम आपसे माफी मांगते हैं।